झज्जर : झज्जर पुलिस चौकी में रिक्शा चालक राजेश की मौत का का मामला झज्जर में पूरी तरह से राजनीति में तब्दील हो गया है। रविवार को जहां विभिन्न नेताओं ने उसके घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया वहीं अब हरियाणा में अपने पैर पसारने का प्रयास कर रही आम आदमी पार्टी ने राजेश द्वारा चौकी में कथित आत्महत्या की दलितों पर अत्याचार से जोड़ दिया है।
आप पार्टी के सुप्रीमो व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सोमवार की सुबह मृतक राजेश के घर पहुंचे और उसके परिवार के प्रति संवेदनांए व्यक्त की। केजरीवाल ने यहां पुलिस और हरियाणा सरकार पर दलितों पर अत्याचार का आरोप लगाया। अरविंद केजरीवाल ने भी कहा हरियाणा में दलितों पर अत्यचार बढ़ रहे है।
सरकार को दलितों को सुरक्षा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी में राजेश ने आत्महत्या नही की बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने राजेश को प्रताडि़त करने और उसकी हत्या करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए उन्हें फांसी देने की मांग की। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
केजरीवाल ने हरियाणा सरकार से पीडि़त परिवार को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग भी की । हालांकि केजरीवाल ने अपनी तरफ से पीडि़त परिवार को कोई भी आर्थिक सहायता नही दी। जबकि दो रोज पूर्व आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद मृतक परिवार को एक लाख की आर्थिक सहायता और मृतक की बहन की पढ़ाई और शादी का खर्च उठाने की बात कही थी।
विकास के लिए दें ‘आप’ को वोट : केजरीवाल
– विनीत नरुला


Download Android App
Download iOS App



