हरियाणा के भिवानी में संदिग्ध हालत में एक किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के लिए लिया लोन चुका न पाने पर करीब साढ़े नौ लाख हो गया। किसान ने भुगतान का चेक दिया था मगर बाउंस होने पर कोर्ट ने दो साल की जेल पर भेज दिया गया। जेल में हालत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया, जहां मौत हो गई। इसको लेकर किसानों ने इलाके में प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि देर रात किसान को अचानक सीने में दर्द के चलते चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करीब 64 साल के रणबीर ने कई साल पहले लोहारू लैंड मोर्गेज बैंक से लोन लिया था। 1995 और उसके बाद 2006 में लिया गया ये कर्ज भरने में रणबीर असमर्थ रहा।
किसानों की दोषी है मनोहर सरकार : किरण
वहीं कर्ज ना भरने पर बैंक ने ब्याज जोड़ जोड़ कर इसे दो साल पहले 9 लाख 83 हजार रुपये कर दिया और लोन नहीं चुकाने और चेक बाउंस होने के केस में किसान को ये सजा सुनाई गई थी। किसान की मौत के बाद उसका परिवार धरने पर बैठक गया। किसान का परिवार मृतक किसान के उपर लगा कर्जा माफ किए जाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही परिवार को 25 लाख आर्थिक सहायता की भी मांग की जा रही है। परिवार के लोगों के मुताबिक जब तक उनकी ये मांग पूरी नहीं होती तब तक उनका ये प्रदर्शन जारी रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



