मेष (ARIES) : 21 मार्च से 20 अप्रैल: प्रोफेशनल स्तर पर पेंडिंग काम को पूरा करेंगे। वित्तीय स्तर पर मजबूती बनी रहेगी। प्रेमी आपको सरप्राइज कर सकता है। प्रॉप्रटी के मामले में अच्छा बार्गेनिंग कर सकते हैं। नियमित एक्सरसाइज करने का रुटीन बना रहेगा। कामों में परिवार का सहयोग बना रहेगा।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का नीला।
वृष (TAURUS) : 21 अप्रैल से 20 मई : सीनियर के आइडिया को कार्यक्षेत्र में लागू करके इमेज बनाएंगे। प्रॉपर्टी के बारे में सकारात्मक फीडबैक मिलने से उत्साहित महसूस करेंगे। जिसका आप सम्मान करते हैं उसके बारे में तत्काल निर्णय पर पहुंचना सही नहीं होगा। इंफेक्शन के चपेट में आने की संभावना है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गहरा लाल।
मिथुन (GEMINI) : 21 मई से 21 जून : कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखने के लिए काम की प्राथमिकता बना कर रखें। सामाजिक क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए लोगों का प्रोत्साहन हौसला बढ़ा सकता है। कलाकारों के लिए प्रतिद्वंदि से आगे निकल पाना आसान नहीं होगा। शेप में बने रहने के लिए खाने पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : कॉफी।
कर्क (CANCER) : 22 जून से 23 जुलाई :प्रोफेशनल स्तर पर किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में काम इच्छा अनुरुप चलेगा। आमदनी होने की वजह से राहत महसूस होगी। प्रतियोगिता को लेकर अच्छी तैयारी की वजह से आत्मविश्वास बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में शोहरत बढ़ेगी। प्यार में पडऩे के संकेत हैं।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : फिरोजी।
सिंह (LEO) : 23 जुलाई से 22 अगस्त : कार्यक्षेत्र में नया काम शुरू करेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर खुद को सबसे आगे ले जाने में सफल रहेंगे। परिवार में शांति और सुकून बने रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में शोहरत बढऩे की संभावना है। जिन लोगों को प्यार की तलाश है उनकी बात बन जाने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे।
कन्या (VIRGO) : 23 अगस्त से 22 सितंबर : करीबी को पढ़ाई के क्षेत्र में मिली सफलता से आप उत्साहित रहेंगे। जो लोग परिवार से दूर रह रहे हैं उन्हें अचानक घर आने का मौका मिल सकता है। कहीं से अपेक्षित पेमेंट जल्द ही मिलेगी। सेहत अच्छे बने रहने की उम्मीद है। कहीं घूमने का प्लान करेंगे।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : डार्क रेड।
तुला (LIBRA) : 23 सितंबर से 23 अक्तूबर : कार्यक्षेत्र में सीनियर्स की नजर में आने वाले हैं। आमदनी बढऩे की उम्मीद है। मेहनत से फिट और ऊर्जावान बने रहेंगे। रोमांटिक सपने की दिशा में एक कदम और नजदीक आने वाले हैं। दिमाग में घर में आराम करने का ख्याल आ सकता है। रोमांचक यात्रा पर जाने वाले हैं।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : सफेद।
वृश्चिक (SCORPIO) : 24 अक्तूबर से 21 नवंबर : शहर से बाहर घूमने जाने का विचार करेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर गलती छुपा पाना आसान नहीं होगा। खर्च बढऩे की वजह से परेशानी होगी। करीबी की तरफ से सम्मान बुलावा मिलने की उम्मीद है। सेहतमंद रहने के लिए खान-पान का बेहद ख्याल रखें।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : परपल।
धनु (SAGITTARIUS) : 22 नवंबर से 21 दिसंबर : प्रोफेशनल स्तर पर दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेसपर्सन को आज अच्छी आमदनी होने की संभावना है। कई अलग अलग क्षेत्रों से आमदनी होने की संभावना है। सेहत में सुधार का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्य के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : रॉयल ब्ल्यू।
मकर (CAPRICORN) : 21 दिसंबर से 19 जनवरी : प्रॉप्रटी खरीदने का मन बनाएंगे। आपको पुश्तैनी संपत्ति से बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने की संभावना है। किसी के साथ दोस्ती प्यार में बदल सकता है। किसी परिवारिक जिम्मेदारी को पूरे दायित्व के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : कुंभ।
कुम्भ (AQUARIUS) : 20 जनवरी से 18 फरवरी : रिटेलर्स के लिए अच्छा समय रहेगा। सेहत के प्रति सजग लोगों का गु्रप ज्वाइन करेंगे। किसी डील का सही निगोशिएशन करने में असमर्थ रहने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर नजर में आ सकते हैं। परिवार के साथ घूमने जाने की योजना बनेगी।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इलोक्ट्रिक ग्रे।
मीन (PISCES) : 19 फरवरी से 20 मार्च : किसी ऑफिशियल काम की वजह से परेशान होना पड़ेगा। परिवार में होने वाले समारोह से दूर रहने की वजह से सामाजिक क्षेत्र से भी दूरी महसूस करेंगे। पुराना प्यार एक बार फिर से आपके जीवन में दस्तक देने वाला है। ऑफिस पॉलटिक्स से दूर रहना हितकर होगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गहरा पीला।


Download Android App
Download iOS App















