खुले में नमाज़ पढ़ने की वजह से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम भाइयों पर विरोध जताया है। आपको बतादें खुले में नमाज़ पढ़ने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता का आरोप है कि दूसरे ज़िलों के लोग भी खुले में नमाज़ पढ़ने के लिए गुरुग्राम में आने लगे है।
मुस्लिम पक्ष ने दी सफाई :
पूरे मामले पर मुस्लिम पक्ष का कहना है कि उनके आस पास मस्जिद न होने से वो यहाँ आए थ। जहाँ अब ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आपको बता दें हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम से एक बार फिर खुले में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। गुरुग्राम के सेक्टर- 69 में लोग जुमे की नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे थ। सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे और खुले में नमाज पढ़ने को लेकर विरोध करने लगे और नमाज पढ़ने वाले लोगों को वहां से भगा दिय।
नमाज़ियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से कहा:
नमाज पढ़ने वाले लोगों का कहना है कि आपसी सहमति के बाद वो यहां नमाज पढ़ रहे थे।सूचना मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंची।और पुलिस ने बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को मौके पर से जाने के लिए कहा।बता दें मौके पर पहुंची पुलिस ने स्तिथि पर काबू पा लिया।
पूरे मामले पर एसएचओ का कहना था :
बादशाहपुर थाने के एसएचओ उमेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां से मुस्लिम समुदाय के लोग जा रहे थे।इसके बाद बजरंग दल के सदस्यों को भी पुलिस ने वहां से जाने के लिए कहा। तुरन्त स्थिति पर काबू पाया गया।एसएचओ का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है अगर शिकायत मिलेगी तो कानून कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि बजरंग दल के अमित हिंदू के नेतृत्व में करीब 15 कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-69 की भूमि पर नमाज अदा कर रहे 100 से ज्यादा लोगों को वहां नमाज पढ़ने से रोका।


Download Android App
Download iOS App



