Haryana News: हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मी, सरकार के खिलाफ कर रहे नारेबाजी

Haryana में हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मी, सरकार के खिलाफ कर रहे नारेबाजी

हरियाणा (Haryana) में रोडवेज कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सड़कें जाम कर दी हैं।जिससे परिवहन सेवाएं बाधित हो गया है।बता दें रोडवेज कर्मचारी बुधवार सुबह चार बजे से 16 मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठ गए।रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का सोनीपत बस अड्डे पर जहां मिला जुला असर देखने को मिला। वहीं गोहाना सब डिपो में रोडवेज कर्मचारियों ने बसों का चक्का जाम रखा।

  • रोडवेज कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सड़कें जाम कर दी
  • परिवहन सेवाएं हुई बाधित
  • विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी

सोनीपत में करीब 50 कर्मचारी ही हड़ताल में शामिल हुए

आपको बता दें बस अड्डा परिसर में हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सोनीपत डिपो प्रधान मनजीत पहल ने बताया कि हड़ताल के चलते सभी की छुट्टियां रद्द कर दी थी। परिवहन समिति की बसें व किलोमीटर स्कीम की बसें तड़के ही विभिन्न रूटों पर निकल गई थी। वहीं कई रूटों पर रोडवेज की बसें भी रवाना हुई हैं। उन्होंने बताया कि सोनीपत डिपो व गोहाना सब डिपो में करीब 250 कर्मचारी कार्यरत हैं। गोहाना को छोड़ दें तो सोनीपत में करीब 50 कर्मचारी ही हड़ताल में शामिल हुए हैं।

5 21

यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ा

दरअसल, गोहाना सब डिपो में रोडवेज कर्मियों ने पूरी तरह चक्का जाम रखा। बस अड्डे में रोडवेज बसों के पहिये थमे रहे। जिसके चलते यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ा। रोडवेज कर्मचारियों ने सुबह ही बस अड्डे में निजी बसों का प्रवेश बंद कर दिया था। रोडवेज यूनियन के नेताओं का कहना है कि सरकार उनकी लंबित मांगों को पूरा नहीं कर रही। जिसके चलते उन्होंने 24 जनवरी को एकदिवसीय चक्का जाम करने का आह्वान किया था।

6 18

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।