हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा की एक महिला विधायक को एक व्यक्ति ने सोमवार को उस समय थप्पड़ जड़ दिया जब वह अंबाला जिले के एक गांव में सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के बाद आम लोगों से मिल रही थीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मुल्लाना (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से विधायक संतोष सारवान को तलविंदर सिंह नामक एक व्यक्ति ने सरदेही गांव में थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने उस व्यक्ति के मानसिक रूप से परेशान होने की बात से इनकार नहीं किया है। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंह को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
अंबाला के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। भाजपा नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए इसकी जांच की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



