जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 ख़त्म करने के कारण बौखलाया पाकिस्तान भारत को घेरने के लिए तमाम देशों के दरवाजे खटखटा चुका है। हालांकि हर जगह से उसे निराशा ही हाथ मिली है। जिसके बाद अब पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी अप्रत्यक्ष रूप से अपनी हार स्वीकार की है।
बकरीद के मौके पर आज शाह महमूद कुरैशी ने POK की राजधानी मुजफ्फराबाद में स्थानीय लोगों के साथ नमाज पढ़ी और बकरीद मनाई। इस मौके पर उन्होंने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘देखिए, आप जानते हैं कि दुनिया के उनके साथ अपने हित हैं। मैंने आपसे पहले ही इशारों इशारों में कह दिया है कि वहां पर 1 अरब का बाजार है।
पाक विदेश मंत्री ने कहा कि, ‘वैसे तो हम उम्माह और इस्लाम की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने वहां पर काफी निवेश किया हुआ है, और उनके अपने फायदे हैं.’
उनका कहना है कि हमें मूर्खों के समूह में नहीं रहना चाहिए। पाक और कश्मीर नागरिकों को यह जानना चाहिए कि आपके हितों के लिए कोई नहीं खड़ा। आपको अपने हितों की सुरक्षा के लिए खुद कोशिशें करनी पड़ेंगी।
शाह महमूद ने 370 के भारत के फैसले पर पाकिस्तान की आगे की राह मुश्किल बताते हुए कहा कि, ’35-36 साल से सियासत कर रहा हूं, जज्बात उभारना बहुत आसान है, यह मेरे लिए बाएं हाथ का काम है। उन्होंने कहा कि, जज्बात उभारना तो आसान है, और ऐतराज जताना उससे भी आसान है। लेकिन इस मुद्दे को आगे ले जाना और भारत को इसपर घेरना काफी कठिन है।’
उन्होंने कहा, संयुक्त राष्ट्र में कोई भी हार लिए नहीं खड़ा, हमें इसके लिए संघर्ष करना होगा। सुरक्षा परिषद के 5 स्थायी सदस्यों में से एक भी हमारे खिलाफ बग़ावत के सुर उठा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



