Haryana Polls Live Updates : हरियाणा विधानसभा चुनाव में शनिवार को दोपहर 1 बजे तक 33.69% से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया था। बतात दें कि मतदाताओं में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर शामिल थे।
Highlights
. हरियाणा में तेजी से हो रहा है मतदान
. दोपहर 1 बजे तक 36.69% पड़े वोट
. मेवात में सबसे अधिक 42.64 प्रतिशत मतदान हुआ
Haryana Polls Live Updates : हरियाणा में अब विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद आज प्रदेश के वोटर जनादेश दे रहे हैं। बता दें कि राज्य के दो करोड़ तीन लाख वोटर हैं। जहां 90 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। वहीं शनिवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी। हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों में 930 पुरुष और 101 महिलाएं हैं। 462 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में 67.74 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार चुनाव आयोग ने 75 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा है। जानकारी के लिए बता दें कि शाम 6 बजे तक जो लोग लाइनों में खड़े होंगे, वे वोट दे सकेंगे।
Haryana Polls Live Updates : दोपहर एक बजे तक कितनी हुई वोटिंग ?
. एनआईटी – 36.51
. पृथला – 41.90
. तिगांव – 32 प्रतिशत
. फरीदाबाद – 31.71 प्रतिशत
. बड़खल विधानसभा – 19
. बल्लभगढ़ – 33.34
Haryana Election : 11 बजे तक कहाँ कितने प्रतिशत मतदान
जींद – 21.6 प्रतिशत
फतेहाबाद – 21.7 प्रतिशत
भिवानी – 20.9 प्रतिशत
पानीपत – 20.3 प्रतिशत
चरखी दादरी – 19.6 प्रतिशत
यमुनानगर – 23.1 प्रतिशत
कैथल – 22.7 प्रतिशत
कुरुक्षेत्र – 22.0 प्रतिशत


Download Android App
Download iOS App




