हरियाणा के नूंह से धार्मिक यात्रा के दौरान विशेष समुदाय द्वारा पथराव किया गया, जिसके बाद वहा के हालात और गंभीर हो गए आलम ये की वहा पर बंदूक से गोली चलने की आवाज भी सुनी गई। जानकारी के अनुसार हर वर्ष की तरह इस बार भी बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमे आस – पास के क्षत्रो से सैकड़ों की संख्या में गाड़ियों में सवार विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवान शिव का जलाभिषेक करने नल हड शिव मंदिर मेवात में गए हुए थे।
इंटरनेट सेवा बाधित क्षेत्र में धारा 144 लागू
इस घटना के बाद से नूंह में इंटरनेट सेवा बाधित हो गई है। लेकिन कुछ क्षेत्रो में इंटरनेट सेवा बहाल है। नूह में धारा 144 लागू कर दी गई है। एक हजार से अधिक संख्या में पुलिस के जवानो को घटनास्थल पर तैनात किया। लोगो को घरो में रहने की सलाह दी ।
मामले को शांत करने के लिए पुलिस ने की फायरिंग
गुरुग्राम विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री यशवंत शेखावत के अनुसार यात्रा जैसे ही शिव मंदिर नल हड पहुंची उसी समय कुछ उपद्रवियों ने यात्रा पर पथराव शुरू कर दिया और कई गाड़ियों में भी आगजनी और तोड़फोड़ की है। इन सब के बीच गोलीबारी और आगजनी जैसी घटना हुई। कई सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई तथा कुछ निजी वाहनों को भी भीड़ ने नुकसान पहुंचाया। क्षेत्र की स्थिति गंभीर है और कई जगह छोटी – मोती घटनाओ की खबरे सामने आ रही है। घटना के बाद क्षेत्र मे सन्नाटा पसरा है और अधिकतर बाजार बंद है।


Download Android App
Download iOS App



