हरियाणा के मेवात में धार्मिक यात्रा के दौरान दो समुदाय में संघर्ष, इस दौरान पत्थरबजी हुई और गोली चलने की आवाज आई। दोनों तरफ से हजारो की संख्या में लोगो मौक़े पर पुलिस बल की तैनाती कम थी। मामले को बढ़ते देख पुलिस बल और बढ़ा। हालत को नियंत्रण में लिया।
दोनों तरफ हज़ारो को संख्या में लोग
हरियाणा के मेवात में भगवा यात्रा के समय दो गुटों में संघर्ष की खबर सामने आ रही है। भगवा यात्रा पर अचानक हुई पत्थरबाजी से कई लोगो के हताहत होने की खबर है। मौके पर पुलिस प्रशासन की भी तैनाती थी लेकिन पुलिस की मौजूदगी होते हुए भी पथराव जैसी घटना को अंजाम दिया गया। दोनों तरफ हज़ारो को संख्या में लोग थे लेकिन मौके पर दो ही पुलिस की वैन तैनात थी। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वहा मौजूद थे।
पथराव के दौरान गोली चलने की आवाज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पथराव के बीच मौक़े पर फायरिंग की भी आवाज सुनी गई। घटनास्थल पर और अधिक संख्या में पुलिस बल भेजा जा रहा है। हालंकि यह अभी तक ज्ञात नहीं हुआ इस टकराव की शुरुआत कहा से हुई। पुलिस के द्वारा जांच जारी है। मेवात हरियाणा के बेहद ही संवेदनशील क्षेत्रो में से एक है और यहां गौ तस्करी से हिंसा के कई मामले पहले भी आ चुके है।


Download Android App
Download iOS App



