Haryana Summer Vacation : जल्द शुरु होगा हरियाणा में समर वेकेशन, स्कूलों का भी बदलेगा समय

Summary :

Haryana Summer Vacation : हरियाणा के स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य गर्मी की आग में झुलस रहे हैं। इसी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों का समय बदलने का निर्देश जारी किया है। साथ ही समर वेकेशन 2024 डेट भी घोषित कर दिए है। Highlights  Haryana में हीटवेव का अलर्ट जारी जल्द शुरु होगा Haryana में समर वेकेशन 25 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी Delhi और UP में छुट्टियां घोषित जानकारी के अनुसार दिल्ली और यूपी में…

Haryana Summer Vacation : हरियाणा के स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य गर्मी की आग में झुलस रहे हैं। इसी को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों का समय बदलने का निर्देश जारी किया है। साथ ही समर वेकेशन 2024 डेट भी घोषित कर दिए है।

Highlights 

  • Haryana में हीटवेव का अलर्ट जारी
  • जल्द शुरु होगा Haryana में समर वेकेशन
  • 25 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी

Delhi और UP में छुट्टियां घोषित

जानकारी के अनुसार दिल्ली और यूपी में गर्मी की छुट्टियां घोषित की जा चुकी हैं। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अधिकतर स्कूलों में 18 मई से समर वेकेशन शुरू हो गई है  कुछ में 25 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी। हरियाणा के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी गर्मी की छुट्टियां शुरू होने का इंतजार कर रहे थे वही अब राज्य सरकार ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन में उसकी सूचना दे दी है।

Haryana में कब से कब तक होगा Summer Vacation

हरियाणा के सभी स्कूलों में 1 जून, 2024 से गर्मी की छुट्टी शुरू हो जाएगी। यानि कि 31 मई तक सभी स्कूलों में शेड्यूल के हिसाब से पढ़ाई जारी रहेगी। हरियाणा सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक राज्य के स्कूलों में 01 जून से 30 जून, 2024 तक ग्रीष्मावकाश यानी गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। फिर 01 जुलाई, 2024 से सभी स्कूलों को पहले की तरह खोल दिया जाएगा। अगर इसमें कोई बदलाव होता है तो अभिवावकों और स्टूडेंट्स को जानकारी दे दी जाएगी।

बदलेगा स्कूलों का समय

हरियाणा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया जा चुका है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की आशंका है। इस स्थिति में स्टूडेंट्स का तेज धूप में रहना उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। इसीलिए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7 बजे से कर दिया है। सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों में दोपहर 12 बजे छुट्टी कर दी जाएगी। वहीं, डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर पौने 12 बजे से लगेगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk News