Haryana Weather : हरियाणा में जल्द दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Summary :

Haryana Weather : राष्ट्रिय राजधानी और उत्तर प्रदेश सहित कई जिलों में मानसून दस्तक दे चुका है। अब जल्द ही हरियाणा में मानसून पहुंचने वाला है। हालांकि गुरुवार को हुई तेज वर्षा के चलते तापमान में भी गिरावट आई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग कि माने तो हरियाणा में दो दिनों बाद मानसून आएगा। मौसम में आए बदलाव के साथ दिन के तापमान में औसतन 8-10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है, लेकिन रात के तापमान में ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। Highlight :  हरियाणा में जल्द दस्तक देगा मानसून मौसम विभाग ने जारी…

Haryana Weather : राष्ट्रिय राजधानी और उत्तर प्रदेश सहित कई जिलों में मानसून दस्तक दे चुका है। अब जल्द ही हरियाणा में मानसून पहुंचने वाला है। हालांकि गुरुवार को हुई तेज वर्षा के चलते तापमान में भी गिरावट आई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग कि माने तो हरियाणा में दो दिनों बाद मानसून आएगा। मौसम में आए बदलाव के साथ दिन के तापमान में औसतन 8-10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है, लेकिन रात के तापमान में ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है।

Highlight : 

  • हरियाणा में जल्द दस्तक देगा मानसून
  • मौसम विभाग ने जारी किया मानसून का पूर्वानुमान
  • तापमान में औसतन 8-10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट

हरियाणा में जल्द ही आएगा मानसून

पंजाब-हिमाचल प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है। 30 जून को हरियाणा में भी प्रवेश कर सकता है। मौसम में आए बदलाव के साथ दिन के तापमान में औसतन 8-10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है, लेकिन रात के तापमान में ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तरी हरियाणा में मानसून पहुंचने की उम्मीद है।



10 जिलों में भारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 10 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनागनर, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, सोनीपत, पानीपत में भारी वर्षा की संभावना जताई है। बाकी जिलों में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के आसार हैं। 17 जून को हिसार का तापमान 45.7 डिग्री था जो गुरुवार को 36.1 दर्ज किया गया। वहीं, हिसार में बूंदाबांदी हुई और साथ लगते जिले भिवानी के लोहारू में 74 एमएम वर्षा से बाढ़ जैसे हालात बन गए।

तापमान में आई गिरावट

गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में वर्षा हुई। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मानसून पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि जल्द ही अन्य जिलों में भी मानसून पहुंच जाएगा। गुरुवार को हुई तेज वर्षा के चलते तापमान में भी गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Saumya Singh