हरियाणा में अगले 4 दिन होगी झमाझम बारिश, जानें मौसम का पूरा अपडेट

Summary :

Haryana Weather: बीते 24 घंटे के दौरान हरियाणा के महेंद्रगढ़, सिरसा, चंडीगढ़ में जोरदार बारिश देखने को मिली है. वहीं बात करें यदि हिसार और महेंद्रगढ़ की, तो यहां अभी भी बाढ़ जैसा नज़ारा बना हुआ है। सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला, पंचकूला सहित कई जिलों में सुबह से ही रुक- रुक कर बारिश हो रही है। Highlights हरियाणा में छाया मानसून 4 दिन होगी झमाझम बारिश जानें मौसम का पूरा अपडेट बारिश होने की संभावना जताई हरियाणा में तीन से सात जुलाई तक गरज और चमक के साथ कहीं तेज व कहीं धीमी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार…

Haryana Weather

Haryana Weather: बीते 24 घंटे के दौरान हरियाणा के महेंद्रगढ़, सिरसा, चंडीगढ़ में जोरदार बारिश देखने को मिली है. वहीं बात करें यदि हिसार और महेंद्रगढ़ की, तो यहां अभी भी बाढ़ जैसा नज़ारा बना हुआ है। सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला, पंचकूला सहित कई जिलों में सुबह से ही रुक- रुक कर बारिश हो रही है।

Highlights

  • हरियाणा में छाया मानसून
  • 4 दिन होगी झमाझम बारिश
  • जानें मौसम का पूरा अपडेट

बारिश होने की संभावना जताई

हरियाणा में तीन से सात जुलाई तक गरज और चमक के साथ कहीं तेज व कहीं धीमी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल पूरे हरियाणा में पहले से छह प्रतिशत अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। दो दिन से अभी बारिश नहीं हुई है और इसके साथ ही हवा में नमी बनी हुई है।

हरियाणा में छाएगा मानसून

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूरे हरियाणा में मानसून छाने की घोषणा की है। हरियाणा में मानसून छाने के साथ ही आईएमडी की तरफ से इस मानसून सीजन में छह प्रतिशत अधिक वर्षा होने की संभावना जताई है। जुलाई, अगस्त और सितंबर में मानसून छाने की घोषणा की गई है। वहीं आने वाले चार दिन तक लगातार प्रदेश में अलग-अलग जगह पर वर्षा होने की संभावना है।

अगले तीन-चार दिनों में बारिश होने की संभावना



मौसम विज्ञानियों के अनुसार जो हवा में नमी बनी हुई यह वर्षा का रूप लेकर लोगों को राहत देगी। वहीं सिरसा का तापमान अभी भी 40.4 डिग्री तक पहुंचा हुआ है। मौसम में बदलाव के चलते लगातार मानसून पूरे हरियाणा में छा गया है। दो दिन से अभी वर्षा नहीं हुई है। इसके साथ ही हवा में नमी बनी हुई है। उमस के चलते लोग परेशान है। तापमान में भी दोबारा से हल्की सी वृद्धि हुई है। वहीं अब आने वाले चार दिन में वर्षा होने की संभावना है।

कहीं तेज तो कहीं हो सकती है धीमी बारिश

मौसम विज्ञानियों के अनुसार तीन से सात जुलाई तक प्रदेश में कहीं-कहीं तेज व धीमी वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून एक लाइन पर चल रहा है। जैसे-जैसे वह आगे बढ़ेगा वर्षा करेगा। इससे आने वाले दिनों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Aastha Paswan