Haryana Weather : सुबह से भीषण गर्मी झेलने के बाद शाम को तेज हवा और हल्की बूंदा-बांदी हो जाने से लोगों में राहत देखने को मिली। शाम के समय अचानक तेज हवा चली जिससे लोगों में गर्मी व उमस से राहत की झलक देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में मौसम परिवर्तन का यही अंदाज देखने को मिल सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Highlight :
- बदला मौसम का मिजाज
- उमस से मिली राहत
- कुछ हिस्सों में बूंदा-बांदी संभव
मौसम में बदलाव
बुधवार सुबह गर्मी में तपने के बाद लोगों को शाम को तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी ने राहत दिलाई। देर शाम पानीपत के मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह के समय नमी की मात्रा 29 प्रतिशत दर्ज की गई जो शाम को मामूली बढ़ोतरी के साथ 32 प्रतिशत दर्ज की गई। शाम के समय 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। जिससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली।
उमस से मिली राहत
पिछले महीने (मई) महीने में भी गर्मी ने लोगों को राहत नहीं दिला सकी और अब जून महीने की शुरूआत भी गर्मी और लू से ही हुई है। बुधवार को दिनभर भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान थे लेकिन थोड़ी राहत की बात यह है कि गर्मी और लू के बीच तेज हवा और कहीं-कहीं हो रही बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिल रही है।
इन हिस्सों में बूंदा-बांदी संभव
बता दें कि मौसम में कोई बड़ा फेरबदल दिखाई नहीं दे रहा है। मौसम विभाग का मानना है कि 10 जून तक मौसम आंशिक रूप से परिवर्तनशील रह सकता है यानी प्रदेशभर के विभिन्न हिस्सों में आंधी, बूंदाबांदी होने की संभावना बनी रहेगी। उमस भरी गर्मी व लू से अभी राहत नहीं मिलेगी। हालांकि पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ थोड़ी बूंदा- बांदी संभव है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




