Haryana: हरियाणा बीते कुछ दिनों से मौसम काफी सुहाना है। जिसके चलते लोगों को गर्मी स राहत मिली थी। लेकिन अब मौसम अपने तेवर बदलने की तैयारी कर रहा है। तापमान बढ़ने से गर्मी भी तेजी से बढ़ेगी। हरियाणा में मौसम के तापमान में वृद्धि की संभावनाएं हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने 16 मई से हीट वेव चलने की संभावना जताई है। साथ ही प्रदेश में यलो अलर्ट भी जारी किया है।
Highlights
- करवट लेने तैयारी में है मौसम
- तापमान में होगी बढ़ोतरी
- सहर में जारी किया येलो अलर्ट
मौसम बदलेगा अपने तेवर
प्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को सिरसा में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके साथ ही 16 मई से हीट वेव चलने की संभावना है। इसको लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन के समय में धूप तेज होने पर तापमान आगे भी बढ़ने की उम्मीद है। इस दौरान बीच-बीच में गर्म हवाएं चलने तथा तापमान बढ़ने से बीच बीच में हल्के बादल भी संभावित हैं। वहीं प्रदेश में सिरसा में सबसे ज्यादा तापमान है।
18 मई तक मौसम गर्म रहने की संभावना
मौसम में बदलाव के साथ ही तेजी से तापमान में बढ़ोतरी हो रही हैं। गर्मी के अधिक होने के साथ ही आम आदमी परेशान हो रहा है। वह घर के अंदर रहने को मजबूर है। हरियाणा के मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 मई तक खुश्क व गर्म रहने तथा दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में गर्म हवाएं चलने तथा तापमान बढ़ने से बीच बीच में हल्के बादल भी संभावित हैं।
सिरसा का तापमान सबसे ज्यादा
प्रदेश में सिरसा का तापमान सबसे ज्यादा है। दिन का तापमान 42.6 डिग्री तक पहुंच गया। इसके साथ ही भिवानी का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री तक पहुंचा।
इसके अलावा नारनौल में 41.3 डिग्री तक पहुंच गया। अब आने वाले दिनों में भी अधिकतम तापमान के बढ़ने की उम्मीद है। रात के तापमान में भी वृद्धि हुई और 27 डिग्री तक पहुंच गया।


Download Android App
Download iOS App






