तेज बारिश से ठिठुरा चंडीगढ़, शीत लहर जारी

Summary :

NULL

चंंडीगढ़ : चंडीगढ़ व आसपास के पूरे क्षेत्र में मंगलवार को हुई जबरदस्त बारिश के बाद शीत लहर चल पड़ी और चारो ओर घना कोहरा छा गया है। इसके साथ ही शिमला सहित हिमाचल के कई क्षेत्रों में बर्फबारी से सैलानियों व स्थानीय लोगों के चेहरे खिल गए। मौसम विभाग का कहना है कि करीब 40 दिन बाद सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण आज बारिश व बूंदाबांदी हुई है। अभी एक-दो दिन और बारिश व बूंदाबांदी की संभावना है।

24 जनवरी को भी चंंडीगढ़ व पंजाब में बादल छाए रहेंगे तेज बारिश हो सकती है। कुछ जगह आंधी चलने की भी आशंका है। दिन का अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रह सकता है। 24 को भी हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होने की संभावना है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

(अनूप कुमार)

Desk Team