125 करोड़ वाले भारत देश में 600 करोड़ वोटर बता बैठे पीएम मोदी

Summary :

NULL

स्विटजरलैंड के दावोस शहर में विश्व आर्थिक मंच (WEF) के 48वें समिट में पीएम मोदी प्लेनरी सेशन को संबोधित किया। इस संबोधन में पीएम मोदी ने भारत में आ रहे बदलावों और संभावनाओं की बात की। हालांकि इस दौरान प्रधानमंत्री अपने संबोधन में एक भारी चूक कर बैठे।

उन्होंने कहा भारत के 600 करोड़ मतदाताओं ने 2014 में 30 सालों में पहली बार किसी एक राजनीतिक पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया। अपने भाषण के वक्त पीएम मोदी ये भूल गए कि भारत की कुल आबादी ही 125 करोड़ है और 80 करोड़ ही मतदाता हैं तो 600 करोड़ मतदाता आने का सवाल ही नहीं उठता।

प्रधानमंत्री की इस चूक पर सोशल मीडिया ने खूब मजे ले लिए। हालांकि आधिकारिक रिलीज़ में 600 करोड़ वाली बात को हटा दिया गया है।अनुपम खेर के ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट आया की नरेंद्र मोदी विश्व के पहले ऐसे पीएम है जिन्होंने 125 करोड़ की आबादी वाले देश में 600 करोड़ मतदाताओं ने वोट दिया है।

हालांकि ये उनका आधाकिरक अकाउंट नहीं है। वहीं एक ट्वीटर यूजर ने लिखा दावोस में पीएम मोदी का शानदार भाषण जिस पर 600 करोड़ लोगों ने खड़े होकर तालिया बजाईं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team