पंचकूला : डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 11 जनवरी को सीबीआई कोर्ट पंचकूला में पेशी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो चुका है। पंचकूला के उपयुक्त ने जिला में कानून व्यवस्था हर हालत में कायम रखने की दिशा में संबधित अधिकारियों के साथ सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि 11 जनवरी को होने वाली पेशी को लेकर प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और सुरक्षा को लेकर 17 महत्वपूर्ण स्थानों का चयन कर वहां पर नाकों की व्यवस्था की गई है ताकि हर व्यक्ति एवं वाहन पर पैनी नजर रखी जा सके।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने 9 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाए गए है, जो कोर्ट कॉ पलेक्स, लघु सचिवालय, पुराना पंचकूला, माजरी चौक, बेलाविस्टा चौक, नाका डीआई कट सेक्टर 1, नाका सूरज सिनेमा सेक्टर 1, नाक रैड बिशप सैक्टर 1 व नाका लघु सचिवालय सैक्टर 1 में पुलिस के अधिकारियों के साथ तैनात रहेंगें। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त पंचकूला को पूर्ण प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ साथ उपमण्डल अधिकारी नागरकि पंचकूला व कालका भी अपने अपने क्षेत्रों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण प्रभारी होगें।
उपायुक्त ने जिला वासियों से भी विशेष तौर पर अपील करते हुए कहा कि वे सुरक्षा की दृष्टि के तहत जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपना पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर असामाजिक तत्वों की कोई संदिग्ध गतिविधियां संज्ञान में आएं तो उनकी सूचना तुरन्त जिला प्रशासन एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नं. 0172.2582100 पर दें। इसके साथ साथ मोबाईल न. 8146630014 से निरंतर अंतिम दो डिजिट 15, 16, 17, व 8146630021 पर भी सूचना दे सकते है।
उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति कानून एवं शांति को भंग करने का प्रयास करेगा तो उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने विशेषकर नाम चर्चा घर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड व अन्य सार्वजनिक स्थानों आदि पर भी अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि जिला में 4 क पनियां बाहर से बुलाकर तैनात कर दी गई है। इसके अलावा 3 उप पुलिस अधीक्षक की भी तैनाती की गई जो निरंतर चैकिंग एवं निगरानी कर रहे है। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी इस दौरान अवकाश पर ना जाने के निर्देश जारी किए।
(अनूप कुमार)


Download Android App
Download iOS App



