जांच में साथ नहीं दे रही हनीप्रीत : पंचकूला कमिश्‍नर

Summary :

NULL

राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को कोर्ट ने 6 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. हरियाणा पुलिस ने अदालत में हनीप्रीत को 14 दिन की रिमांड पर भेजने की मांग की थी। इसके एक दिन बाद गुरुवार को पंचकूला कमिश्‍नर की तरफ से बयान आया है। कमिश्‍नर ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि हनीप्रीत पुलिस पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही है।

कमिश्‍नर एएस चावला ने कहा कि हनीप्रीत पुलिस की तरफ से पूछे गए सवालों का नकारात्‍मक जवाब दे रही है। उन्‍होंने कहा कि यदि उसका यही रवैया रहा तो हम उसकी दोबारा रिमांड की मांग कर सकते हैं। इससे पहले बुधवार को पंचकूला की एक अदालत ने हनीप्रीत इंसां को हिंसा के सिलसिले में छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था।

हिंसा में 41 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। बताया गया कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान हनीप्रीत बयान देते हुए रोने लगी थी। जज और वकील ने उन्हें निर्भीक होकर बयान देने को कहा। प्रियंका तनेजा (36) उर्फ हनीप्रीत खुद को डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की दत्तक पुत्री बताती है।

Desk Team