रोहतक : इनेलो विधायक एवं प्रतिपक्ष नेता अभय चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा अब भाजपा में जाने के लिए प्रयास कर रहे है, लेकिन भाजपा ऐसी गलती नहीं करेगी। सबको पता है कि पूर्व सीएम ने ही कांग्रेस का दिवाला निकाला है और उनके भाजपा में शामिल होने पर भाजपा का भी यह हाल हो जाएगा। दरअसल ईद के अवसर पर पूर्व सीएम हुड्डा दिल्ली में भाजपा नेता के कार्यक्रम में पहुंचे थे, उसके बाद से ही चर्चा हो रही है।
पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकने को लेकर सीएम खट्टर द्वारा दिये गए ब्यान पर भी चौटाला ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि चार साल के शासन काल के दौरान भाजपा सरकार एसवाईएल तक के निर्माण के लिए कुछ नहीं किया और अब जनता को गुमराह करने के लिए इस तरह के ब्यान दे रहे है, ताकि एसवाईएल के मुद्दे से लोगों का ध्यान हट जाए। इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा एसवाईएल के निर्माण को लेकर इसलिए गंभीर नहीं है कि उन्हें डर है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी पंजाब में सीट न हार जाए। रविवार को इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला रोहतक पहुंचे और पत्रकारों से रुबरु हुए।
सीएम मनोहर द्वारा कांग्रेस के दस साल से ‘यादा काम करने को लेकर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस ने दस साल के दौरान किस तरह प्रदेश को लूटा था और अब भाजपा ने चार साल में कांग्रेस अधिक लूटने का काम किया है, तो मुख्यमंत्री सही तो कह रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो कुछ चल रहा है वह दिल्ली के सीएम केजरीवाल व भाजपा की मिलीभगत है और इस मामले में केंद्र सरकार को संज्ञान लेना चाहिये, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



