चंडीगढ़ : हरियाणा की पंचायतों द्वारा चौटाला परिवार और इनेलो के बीच पड़ी दरार को पाटने के लिए जो एकता के प्रयास किए जा रहे हैं और जिनके संदर्भ में जजपा के दुष्यंत चौटाला ने यह बयान दिया था कि पारिवारिक विवादों को सुलझाने के लिए चौधरी ओमप्रकाश चौटाला और स. प्रकाश सिंह बादल द्वारा और राजनैतिक संबंधों का निर्णय गठबंधन के विचारविमर्श से किया जाएगा उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि वह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्हें इन विवादों के संबंध में पंचायत का हर फैसला स्वीकार होगा।
चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने यह भी कहा कि वे जब से सार्वजनिक जीवन में आए हैं तभी से उन्होंने पंचायती फैसलों का सम्मान करते हुए उन्हें स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि यही उनके परिवार की परंपरा रही है और ऐसा ही पाठ उन्होंने अपने पिता स्व. जननायक चौधरी देवी लाल से सीखा था क्योंकि वे भी पंचायती फैसलों को ही सर्वोपरि मानते थे। उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए चौधरी ओमप्रकाश चौटाला भी पंचायत के फैसलों को सर्वाेपरि मानते हैं।


Download Android App
Download iOS App



