हिसार : कांग्रेस नेता व आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी के बाद आज पहली बार परिवार सहित आदमपुर आए। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पास किसी भी प्रकार का कोई कालाधन नहीं है। यदि कोई ऐसा साबित कर दें तो वे राजनीति छोड़ देंगे। मीडिया में चर्चा है कि हमारे पास 200 करोड़ का कालाधन है, लेकिन कोई एक रुपए का भी कालाधन साबित करके दिखाए।
साथ ही नीरव मोदी से संबंधों को भी उन्होंने मीडिया की मनगढ़त बात करार दिया। कुलदीप बिश्नोई ने हीरो के बिजनेस के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज तक उन्होंने ऐसा कोई बिजनेस नहीं किया। उन्होंने आज तक केवल एक बार हीरे की अंगूठी खरीदी है जोकि उन्होंने अपनी पत्नी को सगाई के समय दी थी। उनके परिवार को कोई सदस्य आज तक दक्षिण अफ्रीका में नहीं गया जबकि अफवाहें फैलाई जा रही है कि वहां हमारी हीरों की खान है।
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि वे आज तक राजनीति में आने के बाद किसी लाभ के पद पर नहीं रहे। ऐसे में उनके पास कालाधन आने का सवाल उठाना ही बेमानी है। उन्होंने कहा वे आदमपुर की जनता के सामने साफ करते है कि उनके भाई, बेटे ने कभी भी किसी प्रकार का गैरकानूनी काम ना किया है और ना करेगा। ईमानदारी से राजनीति की है और आगे भी ईमानदारी से ही काम करुंगा।


Download Android App
Download iOS App



