चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोहतक में अपने सफल रोड शो से विपक्ष के उस प्रोपगंडे पर भी विराम लगा दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि रोड शो के बहाने मुख्यमंत्री सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र की तलाश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने गत दिवस रोहतक रोड शो के समापन्न अवसर पर सुभाष मार्ग पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते कहा कि उनके लिए सभी विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा कि करनाल के लोगों ने उन्हें पहली बार में ही भारी बहुमत के साथ विजय दिलाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे करनाल विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में कोई व्यक्ति विशेष चुनाव नहीं लड़ता, यह तो एक ऐसा राजनैतिक दल है जिसमें केवल कमल ही चुनाव लड़ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए पहले देश है और बाद में व्यक्ति विशेष। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके रोड शो के कार्यक्रम में जनता का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, इसलिए उन्होंने सभी जिला मुख्यालयों पर रोड़ शे करने का निर्णय लिया है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



