पंचकूला : हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रह गए दंग जब मीडिया के कैमरे में कैद हुआ सारा नजारा । पंचकूला में अवैध रूप से हो रही माइनिंग का नजारा देखा, जब मनोहर लाल खट्टर पंचकूला आए हुए थे और डंपिंग ग्राउंड के लिए जगह चिन्हित करने के लिए जा रहे थे तो रास्ते में तकरीबन साढे 3 किलोमीटर एरिया में हो रखी जबरदस्त खनन को देखकर दंग रह गए।
माइनिंग में इस्तेमाल किए जा रहै ट्रकों के ड्राइवर सीएम के काफिले को देख ट्रक छोड़ कर भागे, लग गया जाम तो पुलिस के मुलाजिमों ने ट्रक को रास्ते से हटाया।। पंचकूला में माइनिंग विभाग पुलिस और प्रशासन की नाक तले चल रहा है माइनिंग का गोरखधंधा ।
पंचकूला प्रसाशन पर उठे सवाल कि क्या पंचकूला प्रशासन सो रहा है कुंभकरणीय नींद या सब गोरखधंधा चल रहा है पंचकूला प्रशासन की मिलीभगत से ? अवैध खनन के गोरखधंधे को देख सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिए जांच के आदेश कहां 5 दिन में जमा करवाई जाए जांच रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



