गन्नौर : आहुलाना ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव मानिक माजरी में शनिवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने गांव की मस्जिद के निकट कमरे में सो रहे इमाम व उसकी पत्नी की नुकीले हथियार घोंप कर बेरहमी से हत्या कर दी। रविवार को जब मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में पहुंचे तो उन्हें इमाम व उसकी पत्नी मृत अवस्था में मिले। इस पर उन्होंने मामले की सूचना थाना गन्नौर पुलिस में दी। सूचना पा कर डीएसपी हेड क्वाटर जितेंद्र कुमार व गन्नौर थाना प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर घटना स्थल के नमूने एकत्रित करवाने के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया।
नमूने एकत्रित करवाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने ग्रामीण खुर्शिद की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि पानीपत जिले के मौहाली निवासी 38 वर्षीय इरफान पिछले 4 वर्षों से मुनिक माजरी गांव की मस्जिद में रह कर इमाम का काम करता था। उसका करीब वर्ष पहले दिल्ली निवासी 25 वर्षीय यास्मीन उर्फ मीना के साथ निकाह हुआ था। निकाह के बाद इरफान व उसकी पत्नी मस्जिद के साथ बने कमरे में रहते थे।
इरफान रोज सुबह नियमित रूप से अजान पढ़ता था। लेकिन रविवार की सुबह इरफान ने अजान नहीं पढ़ी। इस पर समुदाय के लोग मस्जिद पहुंचे तो वहां इरफान नहीं मिला। इसके बाद वे जब इरफान के कमरे में घुसे तो वहां इरफान व उसकी पत्नी यास्मीन मृत अवस्था में पड़े मिले। इस पर उन्होंने मामले की सूचना थाना गन्नौर पुलिस में दी।
सूचना पा कर डीएसपी हेड क्वाटर जितेंद्र कुमार व गन्नौर थाना प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर घटना स्थल का बारीके मुआयना करने के साथ ही एफएसएल टीम को मौके पर बुला कर नमूने भी एकत्रित करवाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया।


Download Android App
Download iOS App



