चंडीगढ़ : रोडवेज कर्मचारी ट्रेड यूनियनों के आहवान पर आगामी आठ व नौ जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेगी। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर 23 दिसंबर को करनाल में हो रही राज्य स्तरीय कन्वैंशन में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्वकर्मचारी संघ के कार्यकर्ता भारी संख्या में भाग लेंगे।
हरिायाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ राज्य कार्यकारिणी की बैठक कर्मचारी भवन में राज्य प्रधान इंद्र सिंह बधाना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रांतीय महासचिव सुभाष लांबा उपस्थित हुए। बैठक के बाद यूनियन के राज्य प्रधान इंद्र सिंह बधाना व महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने बताया कि एक जनवरी 2019 से 28 फरवरी तक दो माह यूनियन का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
अप्रैल माह में डिपो व सब डिपो के चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जून 2019 में यूनियन का 16वां राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा। उन्होने बताया कि 700 प्राइवेट बसें ठेके पर लेने के खिलाफ 18 दिन हुई हड़ताल के बाद भी सरकार ने सबक नहीं लिया, इसलिए रोड़वेज कर्मचारियों में भारी रोष है।
सरकार बदले की भावना से ओवर टाईम समाप्त करने, ग्रामीण एरिया में बसों का रात्रि ठहराव बंद करने 2016 में भर्ती 365 चालकों को नौकरी से हटाने के सरकार तुगलकी फरमान जारी कर रही है, जिस कारण परिवहन व्यवस्था बुरी तरह से चमरा गई है। बधना व पूनिया ने कहा कि कर्मचारी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रोडवेज कर्मचारी ट्रेड यूनियनों क आह्वान पर 8 व 9 जनवरी को पूर्ण चक्का जाम हड़ताल करेंगे।
(राजेश जैन)


Download Android App
Download iOS App



