करनाल : सुबह 11 बजे के बाद सैक्टर-7 स्थित 1 घर में 3 नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए। नकाबपोश लुटेरे हाथों में पिस्तौल लिए हुए थे। घर में घुसते ही उन्होने घर में मौजूद दो महिलाओं की कनपटी पर रिवालवर रख दी और लाखों का सोना और नकदी लूट कर फरार हो गए। महिलाओं को लूटरों ने पिस्तौल की नोक पर कमरे में बंद कर दिया था। लुटेरों के फरार होने के बाद महिलाओं ने शोर मचाया तो आस-पास के पडोसी आवाज सुनकर दौड कर आ गए। पडोसियों को भी बाद में पता चला कि घर मे लूटेरे घुसे हुए थे। इस वारदात के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में एफएसएल की टीम भी बुलाई गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
बताया जा रहा है कि पेशे से ट्रांसपोर्ट का काम करने वाला बलवान काम के लिए घर से बाहर गया हुआ था। घर में पीछे दो महिलाएं थी। अचानक 3 नकाबपोश बदमाश मौका देखकर घर में घुस गए। घर में मौजूद अंग्रेजों देवी व एक अन्य महिला घर में नकाबपोशों को आया देख हक्की-बक्की रह गई। इतनी ही देर में अज्ञात लूटेरों ने हाथों में पिस्तौल निकाल ली और पिस्तौल को महिलाओं की कनपटी पर रख दिया। इसके बाद अज्ञात लूटेरों ने दो महिलाओं और एक बच्चे को कमरे में बंद कर दिया।
लूटेरों ने घर में रखा हुआ सारा सामान खंगाल डाला। अंग्रेजों देवी के मुताबिक घर में 35 तौले सोना और नगदी पडी हुई थी। जो लूटेरे अपने साथ ले गए। फिलहाल यह भी पता नही चल रहा कि लुटेरे किस वाहन पर सवार होकर आए थे। दिनदिहाडे हुई यह वारदात करनाल रेंज के आई.जी. के कार्यालय के पीछे स्थित एक मकान मे घटित हुई है। इससे पहले भी साथ लगते एक मकान में लूट की घटना घटित हो चुकी है। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



