देश में दिव्यांगजनों को मिलेगा यूनिवर्सल पहचान पत्र : कृष्णपाल

Summary :

NULL

झज्जर: भारत सरकार दिव्यांगजनों को ऐसा यूनिवर्सल पहचान पत्र प्रदान करेगी जोकि पूरे देश में मान्य होगा। इससे पहले एक राज्य से जारी पहचान पत्र को अन्य राज्यों में मान्यता नहीं थी जिसकी वजह से दिव्यांगजनों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। भारत सरकार के इस निर्णय से देश के सभी दिव्यांगजन लाभांवित होंगे।

यह जानकारी भारत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज झज्जर में नैगम सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) के तहत देश के सबसे बड़े दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण समारोह में अपने संबोधन के दौरान दी। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि थे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

– संजय भाटिया, विनीत नरुला

Desk Team