भिवानी : चरखी दादरी के गांव समसपुर की एक प्रवासी विवाहिता से तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि युवकों ने उसकी वीडियों बनाकर वायरल कर दी है। हालांकि मामला तीन महीने पुराना है लेकिन लगातार प्रताडि़त करने पर महिला पुलिस थाना पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों सहित एक महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मूलरूप से बंगाल की रहने वाली प्रवासी महिला ने आरोप लगाया कि वह शिकायत दर्ज करवाने के लिए काफी देर तक भटकती रही।
देर रात पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर केस दर्ज किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। समसपुर गांव में रहने वाली प्रवासी विवाहिता ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व वह दिल्ली रोड स्थित मंदिर में जा रही थी तभी दो युवक आए और मंदिर तक छोडऩे की बात अपने साथ बाइक पर बैठकर खेतों में ले गए। आरोप है कि युवकों ने हथियार के बल पर जान से मारने की धमकी दी और खेतों में बने एक कमरे में ले गए। कमरे में पहले से ही उनका एक अन्य साथी भी था। तीनों युवकों ने विवाहिता के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया तथा इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी थी।
दिल्ली : दो लड़कों के साथ 19 साल की लड़की ने भी महिला का किया गैंगरेप
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान एक युवक ने उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद तीनों युवक उसे ब्लैकमेल करने लगे और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे। एक युवक ने धमकी देते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। उक्त युवकों की धमकियों से परेशान पीडि़ता ने घटना की जानकारी अपने पति व परिजनों को दी। पीड़िता ने कहा कि उसने 9 अक्टूबर को महिला हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। एक दिन पूर्व भी वह दिनभर शिकायत दर्ज करवाने के लिए भटकती रही। देर रात ही पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया।
(दीपक खंडेलवाल)


Download Android App
Download iOS App



