रेवाड़ी: बीती शाम धारूहेडा थाना पुलिस ने शराब पीकर आम रास्ते पर अभद्रता करने तथा अपनी पुत्रवधु के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मीरपुर निवासी हरिसिंह के रूप मे हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। वहीं दूसरी और कोसली थाना पुलिस ने रामगढ खेडी निवासी जयसिंह को शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करते हुए गांव रामगढ खेडी से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो मामलो मे मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
– शशि सैनी


Download Android App
Download iOS App



