चंडीगढ़ : लोकसभा आम चुनाव-2019 के दौरान नकद लेन-देन पर अब आयकर विभाग भी नजर रखेगा। इसके लिए आयकर विभाग द्वारा कंट्रोल रूम और शिकायत मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है। हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आयकर विभाग द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम में हरियाणा के लिए टोल फ्री नम्बर- 18001804815 है।
इस नम्बर पर कोई भी व्यक्ति अधिकतम राशि की आवाजाही के संबंध में या अन्य संदिग्ध वस्तुएं, जो मतदाताओं को प्रभावित कर सकती हैं, के संबंध में जानकारी या शिकायत दर्ज करवा सकता है। उन्होंने बताया कि विभाग ने यह निर्देश भी दिये हैं कि चुनाव के दौरान धन के स्त्रोत की वास्तविकता को स्थापित करने के लिए संबंधित आवश्यक दस्तावेजों व सबूतों को नकदी के साथ लेकर जाना होगा और विशेष तौर पर जहां नकद राशि 10 लाख रुपये से अधिक है।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



