नेता दुकाने बंद कराते आगे बढ़े तो पीछे खुलती रही दुकाने,

Summary :

इंडियन नेशनल लोकदल व बहुजन समाज पार्टी ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शनिवार को नेताओं ने बाजारो को बंद कराया।

रोहतक : इंडियन नेशनल लोकदल व बहुजन समाज पार्टी ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शनिवार को नेताओं ने बाजारो को बंद कराया। हालांकि कुछ देर तक ही व्यापारियों ने दुकाने बंद रखी और जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढे तो व्यापारी दुकान खोलते रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कई स्थानों पर गांधीगीरी का इस्तेमाल किया गया और दुकानदारों को फूल देकर दुकान बंद कराई गई। इनेलो बसपा के हरियाणा बंद के आह्वान को देखते हुए बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से बाजारों को बंद कराया।

हालांकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस को पुलिस लाइन में स्टैंडअप रखा गया था। शनिवार सुबह इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष सतीश नांदल के नेतृत्व में पुराने बस स्टैड स्थित ग्राउड में इनेलो व बसपा के कार्यकत्र्ता एकत्रित हुए। पुराने बस स्टैंड से इनेलो बसपा कार्यकत्र्ता शांतिपूर्ण तरीक्के से प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुर्गा भवन, किला रोड, रेलवे रोड, झज्जर रोड, शांतमई चौक, सुभाष चौक, मॉडल टाऊन, डीपार्क, मेडिकल मोड, पॉवर हाउस पर दुकाने बंद कराई। व्यापारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आज हर वर्ग परेशान है।

इनेलो-बसपा गठबंधन की तुलना विज ने टायफाइड बुखार से की

भाजपा ने सता में आने से पहले कहा था कि रूपया डालर के बराबर होगा, लेकिन आज रूपया अब तक के सबसे नीचले स्तर पर जा पहुंचा है। उन्होंने कहा कि डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दामो में रोजाना हो रहे इजाफे चलते आम जन का जीना दुर्भर हो गया है और महंगाई भी अपने चरम पर है। इस अवसर पर सौरभ फरमाना, रविंद्र सांगवान, कृष्ण कौशिक, राजबीर शिमली, रवींद्र बखेता, धर्मपाल मकड़ौली, नीरज सांपला आदि नेता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

(मनमोहन कथूरिया)

Desk Team