चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की फिल्म नीति से हरियाणवी संस्कृति का संवर्धन, सरंक्षण व प्रोत्साहन होगा। हरियाणा मंत्री परिषद द्वारा हाल ही में हरियाणा की फिल्म नीति को स्वीकृति दी गई है। नई दिल्ली में हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा हरियाणा की फिल्म नीति से हरियाणवी आंचलिक संस्कृति का संवर्धन, संरक्षण व प्रोत्साहन होगा।
हरियाणा आंचलिक संस्कृति पर, हरियाणवी भाषा-बोली में व हरियाणा क्षेत्र में फिल्में बनाने के लिए प्रोत्साहन दिया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति, हरियाणवी भाषा-बोली व हरियाणा क्षेत्र में फिल्मों के संदर्भ में प्रोत्साहन के लिए हरियाणा की फिल्म नीति में 2 करोड़ रूपये की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है।
फिल्म नीति में सुधार के लिए सीएम ने मांगे सुझाव
मीडिया द्वारा किए प्रश्न पर प्रतिक्रिया करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने विपक्षी राजनैतिक दलों के बंद के आह्वानों को आधारहीन बताते हुए कहा कि विपक्षी राजनैतिक दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। जनता से उन्हें कोई समर्थन नहीं मिल रहा है।मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन की कैंटिन में पत्रकारों के साथ भोजन भी किया।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



