आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी केन्द्र व प्रदेश सरकार : तंवर

Summary :

भाजपा सरकार केंद्र से लेकर प्रदेश तक आकंठ भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। इसलिए भाजपा नाम की इस बीमारी का इलाज बहुत जरूरी है।

हिसार : परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार, वन विभाग में भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार यहां तक कि गीता और गाय तक के मामलों में भ्रष्टाचार। ये हाल तो है हरियाणा सरकार का और केंद्र सरकार इनसे दो कदम आगे चलते हुए देश की सुरक्षा से जुड़े राफेल जैसे सौदों तक में घोटालों को अंजाम दे रही है। भाजपा सरकार केंद्र से लेकर प्रदेश तक आकंठ भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। इसलिए भाजपा नाम की इस बीमारी का इलाज बहुत जरूरी है। तंवर ने कहा आज मैं बरवाला की इस वीर धरती से केंद्र और हरियाणा में भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान करता हूं।

राफेल डील घोटाला के खिलाफ कांग्रेस जाएगी जनता की अदालत में : तंवर

बरवाला की कपास मंडी में आयोजित अधिकार रैली को संबोधित करते हुए रैली के मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने भाजपा पर इसी तरह जमकर प्रहार किए। अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग से उसके अधिकार छीन लिए हैं। आज ना कर्मचारियों को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है, ना युवाओं को रोजगार का अधिकार है, ना किसानों को मुनाफे का अधिकार है, ना महिलाओं को सुरक्षा का और ना ही व्यापारियों को व्यापार करने का अधिकार रह गया है।

– राज पराशर

Desk Team