गुरुग्राम : गुरुग्राम पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है। ये दोनों आडवाणी गैंग के गैंगस्टर हैँ। पकड़े गए बदमाशों पर 50-50 हजार रुपए का ईनाम भी रखा गया था। ये दोनों नूंह के गांव नगीना के रहने वाले हैं। इनको आएमटी मानेसर से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने कट्टा, जिंदा कारतूस व बाइक बरामद किया है। इनकी उम्र 27 साल बताई जा रही है। आईएमटी थाना प्रभारी को सूचना मिली कि दो युवक सफेद रंग की अपाचे बाइक से सैक्टर-3 आईएमटी में घूम रहे हैं। किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना के बाद तत्काल पुलिस टीम तैयार की गई और बताए गए जगह पर जाकर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। मुखबीर की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से 1 देसी कट्टा, 4 जिंदा राउंड, वाहन चोरी करने को लॉक तोडऩे में प्रयोग आने वाली चाबी व एक अपाचे बाइक बरामद हुई। बाइक के बारे में पूछताछ पर साजिद ने बताया कि बाइक उसके जीजा की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पूछताछ करने पर पता चला कि ये दोनों बदमाश अडवानी गैंग के सदस्य हैं तथा चोरी की वारदात करते हैं। चोरी करते समय यदि कोई आदमी आ जाए या विरोध करे तो कट्टा से गोली मारने मे भी नहीं हिचकते हैं।
पहले करते थे रेकी फिर उखाड़ ले जाते थे एटीएम : चोरी करने से पहले गैंग के सदस्य दिन मे रेकी करते हैं तथा रात के समय वारदात को अंजाम दे देते थे। सुनसान जगह या कम भीड़-भाड़ वाली जगह पर स्थित एटीएम से चोरी करने के लिए ये लोग रात के समय एटीएम को ही उखाड़ ले जाते थे तथा दूसरी जगह ले जाकर उसको काटकर उसमे से नकदी निकाल लेते थे। एटीएम चोरी की वारदात के लिए ये लोग पिकअप गाड़ी का प्रयोग करते थे।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



