गुरुग्राम : इनेलो नेता अभय चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार को उद्घाटित केएमपी एक्सप्रेस-वे पर कहा कि यह एक्सप्रेस-वे इनेलो की देन है। क्योंकि वर्ष 2003 में इनेलो सरकार के कार्यकाल में इसकी आधारशिला रखी गई थी। यह बात उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि केएमपी को देरी से बनाने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। केएमपी के निर्माण में बीजेपी ने महंगें टेंडर देकर अपनों को फायदा पहुंचाया है। इसकी यह इतना महंगा बनकर तैयार हुआ है। अभय चौटाला ने इस मौके पर ये भी कहा कि उनकी किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं है।
केएमपी एक्सप्रैस-वे के दोनों ओर विकसित व्यावसायिक ढांचा : मनोहर लाल
रही हमारे परिवार के झगड़े की तो जायदाद और प्रोपर्टी पर किसी तरह की कोई लड़ाई नहीं है। लड़ाई बस इतनी है कि गोहाना रैली में जो हुआ उसके लिए दुष्यंत ओमप्रकाश चौटाला से माफी मांग ले।
वही रही भाभी नैना को पार्टी से निकालने की बात तो उन्हें तो हम भाई के ब्याह के लाये थे। उन्हें पार्टी से कैसे निकाल दें। यदि वो चाहती हैं तो स्पीकर को अपना त्याग पत्र देदे या फिर पार्टी से इस्तीफा दे दें।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



