अबराम के लिए Shahrukh Khan ने की अमिताभ बच्चन से ये प्यारी सी गुजारिश

Summary :

बॉलीवुड केकिंग खान यानी Shahrukh Khan के छोटे बेटे अबराम खान धीरे-धीरे अब बड़े हो रहे हैं। इसके साथ ही अब वह बहुत कुछ ऐसा भी कर देते हैं जो हम सबको ही बहुत क्यूट लगता है।

बॉलीवुड केकिंग खान यानी Shahrukh Khan के छोटे बेटे अबराम खान धीरे-धीरे अब बड़े हो रहे हैं। इसके साथ ही अब वह बहुत कुछ ऐसा भी कर देते हैं जो हम सबको ही बहुत क्यूट लगता है।

हाल ही में अबराम ने अमिताभ बच्चन से मुलाकात की और तब उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया जो बहुत ही क्यूट लगा था। बता दें कि अबराम खान अमिताभ बच्चन को शाहरूख खान के पिता समझते हैं और वह उन्हें अपने दादा जी समझते हैं।

अबराम समझते हैं अमिताभ बच्चन को Shahrukh Khan के पिता

अमिताभ बच्चन ने इसी बात को लेकर एक पोस्ट किया है और लिखा था कि Shahrukh Khan के बेटे अबराम खान समझते हैं कि मैं शाहरुख खान का पिता हूं और उनका दादाजी हूं। अबराम हैरान हैं कि मेरे दादा मेरे साथ क्यों नहीं रहते हैं।

https://www.instagram.com/p/BqUBrUJBc8Q/?utm_source=ig_embed

Shahrukh Khan ने इस पर दी ऐसी प्रतिक्रिया

इस पर Shahrukh Khan ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया था, ”धन्यवाद सर। यह वह पल है, जो इसे अच्छा लगता है। वैसे जब भी वह आपको टीवी पर देखता है आपको मेरा ‘पापा’ समझता है।”

अमिताभ ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा था, ”इस छोटे बच्चे के लिए जो यह रेशेदार ‘बुड्ढी के बाल’ खाना चाहता था..तो हम इसे लेकर एक स्टॉल पर गए और उसे पाकर इसके चेहरे की खुशी अमूल्य थी। अबराम..छोटा शाहरुख खान..मनोहर।”

Shahrukh Khan ने अमिताभ से की ये गुजारिश

इसी बात का जवाब देते हुए Shahrukh Khan ने लिखा है कि आप मेरे घर में आकर क्यो नहीं रहते हैं आप प्लीज आइए…….अगर आप नहीं रह सकते तो कम से कम शनिवार को तो आइए। अबराम के आईपैड में डूडल ज्म हैं और आप उसके साथ वो खेल सकते हैं।

इस समय अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान का ये ट्वीट लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट और शेयर कर रहें हैं। गौरतलब है कि फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान के पिता का रोल किया है जिस कारण अबराम उनको शाहरुख का पिता समझते हैं।

Desk Team