करनाल: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संघों के आह्वान पर 30 जनवरी को जेल भरो आंदोलन मेें करनाल में बड़ी संख्या में कर्मचारी गिरफ्तारियां देंगे। इस आंदोलन के लिए कर्मचारियों ने कमर कस ली है। बुधवार को संयुक्त कर्मचारी मंच की ओर से राजीव गांधी विद्युत सदन में कन्वेंशन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान प्रेम सिंह राणा व सर्व कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिहमार ने की। संचालन सुशील गुर्जर और राकेश गौतम ने संयुक्त रूप से किया। ओमप्रकाश सिहमार व प्रेम सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर रही है, इससे कर्मचारी आहत हैं उनमें गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संघों की मांग है कि महंगाई पर रोक लगाई जाए तथा राशन वितरण प्रणाली को सर्वव्यापी बनाया जाए। सरकार बेरोजगारी को खत्म कर स्थाई रोजगार दे। श्रम कानूनों की सख्ती से पालना करवाई जाए। सभी कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा मिले, ट्रेड यूनियनों का पंजीकरण 45 दिन के अंदिर अनिवार्य किया जाए। कच्चे कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का किया जाए और समान काम समान वेतन के कोर्ट के निर्देश को सरकार लागू करे। आंगनवाड़ी व आशा वर्करों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।
इस अवसर पर इंटक प्रधान जगमाल सिंह, सीटू प्रधान जगपाल राणा, किसान मजदूर यूनियन जिला प्रधान बीर सिंह लाठर, संयुक्त कर्मचारी मंच के अध्यक्ष जोगीराम शर्मा, खेत मजदूर यूनियन से अध्यक्ष जगमाल सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से राज्य उपप्रधान वाईपी यादव, हरिचंद सैनी, हरिचंद सैनी, माईचंद शर्मा, बलबीर शर्मा, रामकुमार प्रजापत, सुशील गुर्जर, सतपाल सैनी, ओपी माटा, कृष्ण शर्मा, राजकुमार चौधरी, रोशनलाल गुप्ता, श्रीराम शर्मा, एनपी सिंह, विश्वनाथ शर्मा, देवेंद्र शर्मा, बलबीर शर्मा, कृष्ण चंद, अव्वल सिंह, कृष्ण अत्री, सुदेश रानी, रोशनी, अनीता, राकेश, बिजनेश, राजेंद्र पाल, रूपा, अंजु, गुरमीत सैनी व महाबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



