जींद/सफीदों : जींद के उपमंडल सफीदों के गांव बुढ़ाखेड़ा में एक नाबालिग दलित लड़की का शव मिलने से सनसनी फैली, उससे पुलिस के तो होश उड़ ही गए है, साथ में मृत्तका को न्याय दिलाने के समर्थन में दलित संगठन लामबद्ध हो गए। दलित संगठन के नेताओं ने पुलिस को कड़ी और तत्परता से कार्रवाई करने का दबाव डाला। फिलहाल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेजा है। जहां पर नाबालिग लड़की के शव का पोस्टमार्टम हुआ।
इस मामले में पुलिस ने थाना सफीदों में हत्या व सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज किया है। घटना की सूचना मिलते ही शहर के दलित संगठन सक्रिय हो गए। शनिवार सुबह ही सामान्य अस्पताल जींद में दलित संगठनों के लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। हरियाणा भीम आर्मी के प्रभारी दिनेश खापड ने जींद सामान्य अस्पताल पहुंचकर जहां पर नाबालिग लड़की का शव रखा था, वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली।
इसके बाद ह्यूमन राइट्स लॉ नेटवर्क के अधिवक्ता रजत कल्सन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिसमे भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी दिनेश खापड़, जिला अध्यक्ष संदीप बराह, एडवोकेट नरेंद्र सिंहमार, सर्वर भांखुर, मास्टर सुरेश मुंडे पुलिस अधीक्षक जींद से मिले व दलित नाबालिग लड़की के परिवार व कातिलों का पता लगाने के लिए कहा। एडवोकेट रजत कल्सन ने पुलिस अधीक्षक से बात करते हुए कहा कि जब तक लड़की के शव की शिनाख्त नही हो जाती उसके शव को डी फ्रीजर में रखवाया जाए।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
– संजय शर्मा, महावीर


Download Android App
Download iOS App



