पटौदी : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पूरे देश में नरेंद्र भाई मोदी की लहर चली हुई है। हरियाणा प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा। वे सोमवार को पटौदी विधानसभा के पचगांव कुकड़ोला में गुरूग्राम लोकसभा की पहली चुनावी रैली विजय संकल्प सभा को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से अपील की है कि वे नरेंद्र भाई मोदी को दोबारा से प्रधानमंत्री बना कर देश के विकास को सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा कि 23 मई को देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा और भाजपा 400 सीटें जीतकर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी योजनाओं से हरियाणा विकास की पटरी पर दौड़ रहा है। केंद्र सरकार की चलाई हुई जन कल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत रूप से बखान किया।
पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को खुली छूट देकर पाकिस्तान में स्थित आंतकवादी ठिकानों को नष्ट किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में विभिन्न देशों द्वारा छोडे गए उपग्रहों से हमला न हो, इसके बचाव के लिए केवल तीन देशों के पास उपग्रह नष्ट करने की क्षमता थी। देश के वैज्ञानिकों ने अब भारत को भी उस श्रेणी में ला खड़ा किया है। देश विश्व की चौथी महाशक्ति बन गया है। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई।
उन्होंने राज्य के सभी गांवों के शमशान घाट एवं कब्रिस्तान के रास्ते पक्के करवाने, चारदीवारी करने एवं शैड बनाने के निर्देश दिए हैे। इसका 75 प्रतिशत गांवों में यह कार्य किया जा चुका है। प्रदेश से केरोसीन तथा कोयले से जलने वाले इंधन को हमने पूरी तरह से बंद कर दिया है। अब हमारे देश व प्रदेश की मातांए व बहनें खाना बनाते समय दुखी नहीं होती। आज की इस रैली में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री काफी गदगद नजर आए।
उन्होंने लोगों से अपील की कि पार्टी जिसे भी यहां से लोकसभा टिकट दे उसी को चुनावों में विजयी बनाए। जनसभा में केंद्रिय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपने संक्षिप्त भाषण में लोगों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्य करें।
लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी अपनी विभागीय उपलब्धियां गिनवाई। इस अवसर तमाम मंत्री , विधायक व भाजपा वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



