रोहतक : भाजपा लोकसभा प्रभारी कलराज मिश्र ने कहा कि कांग्रेस कोई चुनौती नहीं है बल्कि कांग्रेस के सामने ही अपना अस्तित्व बचाने की चुनौती बनी हुई है। आज प्रदेश की जनता के सामने विपक्षी दलो की फूट साफ बता रही है कि महत्वाकांक्षा के लिए एक होने का नाटक किया जा रहा है, लेकिन प्रदेश की जनता इनकी नोटकी को समझती है कि सब खोखलापन है।
प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर कलराज मिश्र ने कहा कि जल्द ही सभी प्रत्याशियों के नामो की घोषणा कर दी जाएगी। सोमवार को हुड्डा स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय में हरियाणा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक से पहले कलराज मिश्र पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में ही एक प्रबल व पूर्ण बहुमत वाली सरकार दोबारा बनेगी।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तो अपना अस्तित्व बचाने में जुटी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाब नबी आजाद के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रभारी कलराज मिश्र ने कहा कि भाजपा के पास तो प्रत्याशियों की पूरी फौज है और कार्यकत्र्ताओं की पंसद से ही उम्मीदवार तय किए जाएंगे। दरअसल कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाब नबी आजाद ने कहा था कि दीपेन्द्र हुड्डा के सामने भाजपा के पास कोई प्रत्याशी नहीं है।
इसके अलावा उन्होंने फरीदाबाद में हुए कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुज्र्जर को लेकर कहा कि किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ था और कांग्रेस ने इसे बेवजह ही मुद्दा बना दिया, जबकि ऐसी छोटी छोटी बाते चलती रहती है। बैठक में सहलोकसभा प्रभारी विश्वास सांरग, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, मीडिया प्रभारी राजीव जैन आदि मौजूद रहे।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



