कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने केरल से भी चुनाव लड़ने का निर्णय इसलिए किया क्योंकि दक्षिण भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘विद्वेष’ को महसूस कर रहा है। यह पूछे जाने पर कि उत्तर प्रदेश के अमेठी से चनाव लड़ने के अलावा वह केरल के वायनाड से चुनाव क्यों लड़ रहे हैं, उन्होंने कहा, ”दक्षिण भारत नरेंद्र मोदी द्वारा विद्वेष को महसूस कर रहा है..वे महसूस कर रहे हैं कि उन्हें निर्णय लेने में शामिल नहीं किया जा रहा।”
उन्होंने कहा कि उनकी उम्मीदवारी एक संदेश देगी कि ‘हम आपके साथ हैं, मैं आपके साथ हूं..यह संदेश है।’ जब एक संवाददाता ने कुछ राज्यों में गठबंधन की कमी के बारे में पूछा तो राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में गठबंधन किया है। उन्होंने कहा, ”हमारा पूरे देश में गठबंधन है। मुझे नहीं पता कि आप कौन सा अखबार पढ़ते हैं।”


Download Android App
Download iOS App




