सिरसा : भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में बिना भेदभाव के समान विकास कार्य किए हैं। हमने इस बात की चिंता किए बिना काम किया कि किस विधानसभा क्षेत्र में हमारा विधायक है, किस में नहीं है। जितना विकास प्रदेश के अन्य जिलों में हुआ उतना ही विकास सिरसा जिला में भी करवाया। ये बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी जन आशीर्वाद के दौरान सिरसा जिला में विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित करते हुए कही।लोगों की चौटाला के गढ़ में इतनी बड़ी संख्या देखकर मुख्यमंत्री भी गदगद नजर आए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आर्शीवाद यात्रा को लेकर गांव बनवाला में जिला परिषद सदस्य आदित्य देवीलाल द्वारा रखी गई जनसभा में रैली की तरह उमड़ी भीड़ को देख मुख्यमंत्री गदगद होते हुए दिखाई दिए।इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के राष्टीय उपाध्यक्ष वीरभान मेहता, भाजपा नेता पवन बेनीवाल,अमीरचंद महता, महिला जिला अध्यक्ष निताशा सिहाग, आदित्य देवीलाल, लखविंद्र धालीवाल, रामचंद्र कंबोज, शीशपाल कंबोज सहित अनेक बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों के समर्थन से 2014 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का अवसर मिला था। सरकार ने भी लोगों के आशा व आकांक्षाओं के अनुरूप इन पांच सालों में विकास कार्य करवाएं हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग के लिए योजनाएं व नीतियां बनाई है और उन्हें धरातल स्तर पर उतारने का काम किया है। सरकार ने गरीब परिवारों के दर्द को समझा और उनके उत्थान के लिए योजनाएं लागू की। जिस प्रकार से उज्जवला योजना के तहत हर घर में सिलेंडर पहुंचाकर गरीब महिलाओं को धुंआ रहित माहौल देकर सम्मान जनक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है, ठीक उसी प्रकार अब हर रसोई में नल लगवाकर पानी पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा कि यदि अभी भी जिस घर में गैस कनैक्शन नहीं पहुंचा है, उनके 48 घंटे के भीतर गैस कनैक्शन उपलब्ध करवा दिया जाएगा, इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार की सोच है कि प्रदेश का किसान फले-फुले और आगे बढ़े। इसी सोच के साथ हमने किसानों के हित योजनाएं लागू की। इस क्षेत्र के लोग खेती-बाड़ी पर निर्भर है। ऐलनाबाद क्षेत्र से मेरा विशेष नाता रहा है, इसलिए यहां की हर समस्या से वाकिफ हूं। किसानों के लिए यहां सेम की समस्या रही है।
इसके समाधान के लिए प्रदेश सरकार ने 17 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जा चुकी है। जब जिला में किसानों को सफेद मक्खी के प्रकोप ने नुकसान पहुुंचाया तो सरकार ने 700 करोड़ का मुआवजा देकर किसान को राहत देने का काम किया। उन्होंने कहा कि हमारी सोच है कि प्रदेश का किसान फले-फुले और आगे बढे। इसी सोच के साथ प्रदेश के 10 लाख किसानों को बैंकों के ऋणों के मानसिक दबाव से उबारने के लिए लगभग 5000 करोड़ रुपए की राहत प्रदान करने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य व प्रदेश सरकार के हिस्से की भरपाई सरकार करेगी।
उन्होंने कहा कि कि इसी प्रकार केंद्र और प्रदेश सरकारों ने मिलकर आमजन के कल्याण के लिए ऐसी-ऐसी योजनाएं लागू की हैं जिनके बारे में पूर्ववर्ती सरकारें कल्पना भी नहीं कर सकीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब परिवारों के दर्द को समझा और उसके उत्थान के लिए योजनाएं लागू की। इसी कड़ी में आयुष्मान भारत योजना लागू की गई। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये सालाना मुफ्त इलाज करवाने की सुविधा आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



