हरियाणा के हिसार संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले हांसी में आज तीन मतदान केंद्रो में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी के कारण मतदान देरी से शुरू हुआ। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यहां के पीसीएसडी स्कूल के बूथ नं। 85 में ईवीएम मशीन मतदान के प्रारंभ में ही खराब हो गई।
ट्रायल के बाद जब ईवीएम को चालू किया गया तो ईवीएम ने काम करना बंद कर दिया। प्रेजाइडिंग ऑफिसर धर्मपाल ने बताया कि ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान 1 घंटा 46 मिनट तक बाधित रहा। वहीं लाल सड़क पर बूथ नं।
56 पर लगभग आधा घंटा ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान आधा घंटा बाधित रहा। जमावड़ गांव में भी ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान 35 मिनट तक बाधित रहा। सूत्रों के अनुसार हिसार में कुछ और बूथों पर मशीनों में तकनीकी फाल्ट की वजह से देरी से मतदान जरूर शुरू हुआ। आदमपुर के गांव ढंढूर में बूथ न बर 92-93 पर तथा बरवाला के बूथ नं। 30 पर 10-15 मिनट की देरी से मतदान शुरू हुआ।


Download Android App
Download iOS App



