हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। लाठीचार्ज में कई लोगों के सिर फूटे तो कई को गंभीर चोटें आई हैं। लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर पर हमला करते हुए कहा कि फिर किसानों का खून बहाया गया। वहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बीजेपी को आड़े हाथों लिया।
लाठीचार्ज पर राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘फिर खून बहाया है किसान का, शर्म से सर झुकाया हिंदुस्तान का! प्रियंका ने कहा, ‘‘किसान मेहनत करके खेतों में लहलहाती हुई फसल देते हैं। बीजेपी सरकार अपना हक मांगने पर उन्हें लाठी से लहूलुहान करती है। किसानों पर पड़ी एक-एक लाठी बीजेपी सरकार के ताबूत में कील का काम करेगी। तस्वीर: करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज।’’
फिर ख़ून बहाया है किसान का,
शर्म से सर झुकाया हिंदुस्तान का!#FarmersProtest #किसान_विरोधी_भाजपा pic.twitter.com/stVlnVFcgQ— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 28, 2021
याचना नहीं, अब रण होगा, जीवन-जय या मरण होगा
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इस लाठीचार्ज को लेकर हरियाणा सरकार पर हमला किया और कहा, ‘‘खट्टर साहेब, आज करनाल में हर हरयाणवी की आत्मा पर लाठी बरसाई है। धरती के भगवान किसान को लहूलुहान करने वाली पापी भाजपाई सत्ता का दमन दानवों जैसा है। सड़कों पर किसानों के शरीर से रिसते खून को आने वाली तमाम नस्लें याद रखेगीं। याचना नहीं, अब रण होगा, जीवन-जय या मरण होगा।’’
लाठीचार्ज के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी किसानों से सभी टोल और हाईवे का घेराव करने की अपील की है। दरअसल, करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को एक कार्यक्रम में शामिल होना था। लेकिन इसके विरोध में किसान करनाल के घरौंडा में एक टोल पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने किसानों को हटने के लिए कहा, पर कोई समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद लाठीचार्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



