चंडीगढ़ : हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव का असर नजर आने लगा है। प्रदेश सरकार का मुख्य फोकस अब किसान है मुख्यमंत्री मनोहर लाल 6 जुलाई को यमुनानगर में होने वाले राज्य स्तरीय सहकारिता दिवस समारोह में जहां किसानों को कई बड़ी सौगात दे सकते हैं मही अब उनके लिए वेब पोर्टल लांच कर दिया गया है ताकि किसान उस पर अपनी खेतों की जानकारी और बोई जाने वाली फसल के बारे में सूचना दर्ज कर सके। इसका फायदा यह होगा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
हरियाणा में कृषि को जोखिम फ्री बनाने, किसानों को उपज बेचने में कठिनाई न हो और उन्हें ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले, इस कड़ी में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल लॉच किया, जिसके माध्यम से किसान 5 जुलाई से 31 जुलाई तक अपनी बोई फसल व खाली खेत का ब्यौर पोर्टल पर दे सकेगा। आज यहां चण्डीगढ़ में मुख्यमंत्री ने इस पोर्टल को लॉच किया और प्रैसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्यों में हर वर्ष वृद्धि करते हुए कल ही प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी की बैठक में 17 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।
उन्होंने किसानों से पानी बचाने, बिजली बचाने व पर्यावरण बचाने की अपील पहले ही की है और इस कड़ी में किसान भी जागरूक हुए हैं। प्रदेश के धान बाहुल्य जिलों में धान के स्थान पर मक्का, अरहर व अन्य फसलें उगाने के लिए आरम्भ की गई जल ही जीवन योजना के अन्तर्गत 50,000 हैक्टेयर भूमि के लक्ष्य को प्राप्त किया है तथा किसानों ने धान के स्थान पर अन्य फसल उगाने के लिए अपना पंजीकरण किया है।
– आहूजा, राजेश


Download Android App
Download iOS App



