सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान 1999 की करगिल जैसी घुसपैठ को दोहराने की हिम्मत नहीं करेगा क्योंकि वह इसके ‘‘परिणाम देख चुका’’ है और सशस्त्र सेनाएं सीमाई इलाकों में कड़ी निगाह बनाये हुए हैं। ऑपरेशन विजय के बीस साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम से इतर जनरल रावत ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसकी हम निगरानी नहीं कर रहे हैं।
हमारे टोही दल कड़ी निगाह बनाये हुए हैं और हम इलाकों में निरंतर गश्त कर रहे है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें नहीं लगता कि पाकिस्तान फिर कोई ऐसा प्रयास करेगा (जैसा करगिल के समय किया) क्योंकि वे इसका परिणाम देख चुके हैं…मैं स्पष्ट रूप से कह सकता हूं, आने वाले दिनों और सालों में पाकिस्तान किसी तरह की घुसपैठ का प्रयास नहीं करेगा।’’

यह समारोह दिल्ली छावनी के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर उन्होंने बॉलीवुड गीतकार समीर के लिखे गीत पर बना एक वीडियो भी जारी किया। यह वीडियो करगिल के नायकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें बालीवुड के मेगास्टार अभिताभ बच्चन सहित सिनेमा की अन्य मशहूर हस्तियां शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



