चंडीगढ़ : एकजुटता का प्रदर्शन करने में जुटी हरियाणा कांग्रेस में लोकसभा चुनाव लड़ने के चहवानो को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। समूची कांग्रेस पार्टी का ध्यान आज से शुरू होने वाली रथ यात्रा पर है। जिसके लिए सभी नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में आज कई विषयों पर मंथन किया गया। जिसके चलते चुनाव लड़ने के इछुक दावेदारों पर विचार करने की बजाए यह फैसला किया गया कि सभी कांग्रेसी एकजुटता के साथ आज से शुरू होने वाली रथ यात्रा को कामयाब करेंगे।
सूत्रों की माने तो हाईकमान ने सभी नेताओं को निर्देश दिये है कि वह आज से शुरू होने वाली रथ यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अब कांग्रेस पार्टी रथ यात्रा समाप्त होने के बाद ही लोकसभा प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप देगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता वाली कांग्रेस की समन्यवय समिति की परिवर्तन बस यात्रा 27 मार्च को भिवानी पहुंचेगी। अख्रिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एंव पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी गुलाम नबी आजाद की अगुवाई में यह बस यात्रा 26 मार्च को गुरूग्राम से प्रारम्भ होगी और पूरे प्रदेश का दौरा करेगी।
कांग्रेस की यह परिवर्तन बस यात्रा 27 मार्च को नारनौल से चल कर चरखी दादरी के रास्ते भिवानी क्षेत्र में प्रवेश करेगी। भिवानी पहुंचने पर बस में सवार प्रदेश के दिज्गज नेताओं का कांग्रेसी कार्यकर्ता और समर्थक जोरदार स्वागत् करेंगे। भिवानी के हुडा पार्क पर प्रभारी गुलाम नबी आजाद और समिति के चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जनसभा को सम्बोधित करेंगे और लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। यंहा पहुंचने वाले दिज्गज नेताओं का महिला कांग्रेस की ग्रामीण जिला इकाई का जोरदार स्वागत् किया जायेगा।
(राजेश जैन)


Download Android App
Download iOS App



