चंडीगढ़ : हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि अक्तूबर, 2014 में जिन आशाओं, अपेक्षाओं व विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी थी, पिछले लगभग पौने पांच वर्षों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में टीम हरियाणा के रूप में हमने अपना हर पल समर्पित कर व्यवस्था परिवर्तन कर उन पर खरा उतरने का प्रयास किया है।
कैप्टन अभिमन्यु आज यहां बुलाए गए पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने परिवारवाद, जातिवाद, भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद व भ्रष्टाचार से ऊपर उठकर प्रशासकीय संस्कृति में आमूल चूल परिवर्तन कर सुराज व सुशासन के माध्यम से राजनीति की एक नई परिभाषा दी है। प्रदेश के सभी वर्गों ने 2019 के लोक सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देकर सरकार के कार्यों पर मोहर लगाई है।
उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा तथा भरोसा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा की जनता पहले से भी ज्यादा सीटें देकर अपना समर्सथन देगी। सरकार के कामों की रिपोर्ट कार्ड के साथ आने वाले विधानसभा चुनावों में हम जनता के बीच जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



