बीजेपी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डरता वही है, जिसके मन में पाप होता है। अगर उनके मन में पाप है, तो वह बाहर निकलेगी। खट्टर ने दीपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा पर भी हमला किया।
मनोहर लाल खट्टर ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके काम पूछे। उन्होंने कहा, “12 अगस्त तक लोकसभा का सेशन चल रहा है। व्यस्तता के बीच मैंने कार्यकर्ताओं के लिए समय निकाला है, ताकि उनसे मिलना जुलना हो जाए। पानीपत व करनाल में भी लोगों से मिला और उनकी समस्याएं जानी।”
चोर की दाढ़ी में तिनका – मनोहर लाल
उन्होंने ओलंपिक में हरियाणा और भारत के शानदार प्रदर्शन पर कहा, “खिलाड़ियों, उनके कोच और उनके परिवार को बधाई। उन्होंने अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। बाकी जो खेल बचे हैं, उसमें भी भारत के मेडल आएंगे। राहुल गांधी द्वारा ईडी की रेड मारने की बात पर मनोहर लाल ने कहा कि इसे कहते हैं चोर की दाढ़ी में तिनका, डरता वही है, जिसके मन में पाप होता है।”
मनोहर लाल खट्टर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा – चोर की दाढ़ी में तिनका
Summary :
बीजेपी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डरता वही है, जिसके मन में पाप होता है। अगर उनके मन में पाप है, तो वह बाहर निकलेगी। खट्टर ने दीपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा पर भी हमला किया। मनोहर लाल खट्टर ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके काम पूछे। उन्होंने कहा, “12 अगस्त तक लोकसभा का सेशन चल रहा है। व्यस्तता के बीच मैंने कार्यकर्ताओं के लिए समय निकाला है,…


Download Android App
Download iOS App



